21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस भारतीय लड़के ने खुद को घोषित किया इस देश का राजा, पापा को बनाया प्रधानमंत्री!

इस भारतीय लड़के ने खुद का एक देश ही बना लिया है। आपको ये बात सुनने में थोड़ी अटपटी जरूर लग रही होगी लेकिन लेकिन, ये पूरी तरह सच है

2 min read
Google source verification

image

Rahul Mishra

Nov 15, 2017

suyash dixit

नई दिल्ली: सुयश दीक्षित नाम के इस भारतीय लड़के ने खुद का एक देश ही बना लिया है। आपको ये बात सुनने में थोड़ी अटपटी जरूर लग रही होगी लेकिन लेकिन, ये पूरी तरह सच है। इंदौर शहर के रहने वाले सुयश ने सूडान और मिस्त्र के बीच 800 वर्ग मील के क्षेत्र पर अपना झंडा लगाकर उसका नाम 'किंगडम ऑफ दीक्षित' और खुद को वहां का राजा घोषित कर दिया।

दरअसल सुयश ने एक ऐसी जगह देखी जो इजिप्ट और सुडान के बीच में पड़ती है लेकिन इस जगह पर किसी भी देश का मालिकाना हक नहीं था। अब उन्होंने खुद को इस गैर मालिकानाहक़ जगह का राजा बताते हुए संयुक्त राष्ट्र से उनके नए देश को मान्यता देने की बात कही है। वो चाहते हैं कि सयुंक्त राष्ट्र संघ उनके इस देश को मान्यता दे। साथ ही साथ सुयश ने एक वेबसाइट बनाकर लोगों से इस देश की नागरिकता लेने का आवदेन करने को भी कहा है।

सुयश जब खुद के द्वारा घोषित इस देश के राजा बन गए हैं तो उन्होंने अपने पिता को वहां का प्रधानमंत्री भी घोषित किया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी जगह रेगिस्तानी है, जोकि मिस्त्र और सूडान की दक्षिणी सीमा से सटी हुई है। लेकिन ना तो मिस्त्र इसे अपना इलाका मानता है और ना ही सूडान। मिस्त्र का मानना है कि 800 वर्ग मील का यह इलाका सूडान का है, तो सूडान यह मानता है कि यह मिस्त्र का है।

सुयश ने फेसबुक पर खुद को राजा घोषित करते हुए जब पहली बार उस क्षेत्र तस्वीरें डाली तो पूरी दुनिया में हलचल मच गई। साथ ही सुयश ने लिखा 'मैंने यहां तक पहुंचने के लिए 319 किलोमीटर की दूरी तय की है। जब मैं इजिप्ट से निकला था तब वहां वहां किसी को भी देखते ही गोली मारने के आदेश थे। मैं बड़ी ही मुश्किल से वहां से निकलकर यहां पहुंचा। यहां आने के लिए सड़क भी नहीं थी। ये इलाका पूरा रेगिस्तान से भरा है। यहां 900 स्क्वायर फीट का इलाका किसी देश का नहीं है। यहां आराम से रहा जा सकता है। मैंने यहां पौधे लगाने के लिए बीज डालकर पानी डाला है।' पौधे का बीज लगाकर अब मैं यह दावा करता हूं कि यह सारी जगह मेरी है।

दरअसल सुयश दीक्षित हाल ही में ऑफिशियल ट्रिप पर इजिप्ट गए हुए थे। सुयश ने इस जगह के बारे में पढ़ रखा था और पर्याप्त जानकारी जुटा रखी थी। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी नोमेंस लैंड पर जाकर आप दावा करते हैं तो वह जगह आपकी हो जाती है। सुयश ने भी यही किया। उस जगह पर जाकर अपना झंडा गाड़ा। जमीन में बीज रोपा और खुद को उस जगह का राजा घोषित कर दिया। जगह का नाम रखा किंगडम ऑफ दीक्षित, जिसकी राजधानी है सुयशपुर। सुयश ने 'किंडम ऑफ दीक्षित' की घोषणा करने के बाद अपने पिता को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मिलिट्री हेड बनाया है। वहीं उसने खुद को राजा बनाया है।