
नई दिल्ली। अमरीका के न्यूयॉर्क में रहने वाले एडम एलिस नाम के शख्स ने एक ऐसा दावा किया है जिससे हर किसी को डर लग रहा है। हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो गया है कि भला आखिर ऐसे कैसे हो सकता है। दरअसल एडम एलिस नाम के इस शख्स ने एक बच्चे के घोस्ट जैसी इमेज शेयर की है। उसका कहना है कि ये मरा हुआ बच्चा उन्हें आधी रात को कई बार सपनों में आता था। उन्होंने बताया कि वह सपना इतना खतरनाक होता था कि वह आधी रात को बीच में उठ जाते थे। एडम एलिस बताते हैं कि उन्हें सपने में दिखाई देता था कि वह बच्चा आकर उन्हें डराता था और उन्हें ऐसा लगता था कि वह उसे मारना चाहता है। एडम एलिस ने इस चीज से परेशान हो कर इस चीज को रिकॉर्ड करने का सोचा। जिसके बाद जो रिजल्ट आया वह सभी को हैरान कर देने वाला था।
एडम एलिस की माने तो यह बच्चा जैसा फोटो में दिख रहा है, वह बिल्कुल वैसा ही है जो उसे सपने में दिखाई देता था। इसके अलावा उन्होंने पिछले महीने एक वीडियो भी शेयर किया था, जो कि सिक्युरिटी कैमरे से रिकॉर्ड किया गया था। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कोई पैरानॉर्मल एक्टिविटी कैप्चर हुईं है। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब बात यह हैरान कर देने वाली है कि जो चीज सपने में दिखाई देती है वह भला सच कैसे हो सकती है। इसके अलावा एडम एलिस ने जिस-जिस को यह बात बताई हर कोई उन्हें यह सलाह दे रहा है कि एडम एलिस उस घर को छोड़ दें। वह इसलिए क्योंकि हो सकता है कि उस घर में ही कुछ ऐसी गतिविधि हो जिस वजह से एडम एलिस को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
Published on:
16 Nov 2017 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
