26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैलिफोर्निया: जंगल में लगी आग से मरने वालों की संख्या 25 तक पहुंची

मालिबू शहर सहित, हजारों लोगों को घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है, यहां पर कई हॉलीवुड हस्तियों का घर है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 11 Nov 2018, 12:37 PM IST

forest

कैलिफोर्निया: जंगल में लगी आग से मरने वालों की संख्या 25 तक पहुंची

सैन फ्रांसिस्को। दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग की घटना में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। इस दौरान मालिबू शहर सहित,हजारों लोगों को घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। मालिबू में नौसेना का अड्डा और कई हॉलीवुड हस्तियों के घर हैं। शुष्क मौसम की वजह से आग ने पहाड़ी कस्बे को अपनी चपेट में ले लिया है और आग की वजह से इलाके के लाखों निवासियों को अपना घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। आग को रोकने में सफलता नहीं मिल रही है। आग तेजी से फैल रही है। दक्षिण कैलिफोर्निया की आग को 'वूलसी फायर' के नाम से जानते हैं। तेजी से फैली आग ने 22 वर्ग मील के क्षेत्र को चपेट में ले लिया। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

पाकिस्तान में 68 आतंकियों को रिहा करने का दिया था आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा

इस वजह से मारे गए लोग

स्थानीय मीडिया के अनुसार, आग तेजी से फैलती हुई आठ लेन के 101 राजमार्ग को पार कर गई और सांता मॉनिका पर्वत के मालिबू इलाके में फैल गई, जहां इसने घरों और कारों को चपेट में ले लिया। राज्य के उत्तरी भाग के हालात इससे भी ज्यादा बुरे हैं। आग से 9 लोगों की अपने घरों के पास या वाहनों में मौत हो गई, वह 'कैंप फायर' से बचने की कोशिश में मारे गए हैं। वहीं अन्य कुछ लाशे सड़क और घरों में मिलीं हैं। कैंप फायर गुरुवार की सुबह इलाके में फैली जिससे पैराडाइज के पर्वतीय कस्बे में तबाही हुई है। पैराडाइज, राज्य की राजधानी सैक्रामेंटो से 90 मील उत्तर में है। आग के तेजी से फैलने की वजह से दक्षिणी कैलिफोर्निया से लेडी गागा, किम कादर्शियन वेस्ट, उनकी बहन कोटर्नी कार्दशियन और मार्क हामिल सहित कई अन्य हस्तियों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।