
दुनिया में कोरियाई भाषा सीखने वालों की संख्या 75 फीसदी बढ़ी, हिंदी भी हो रही लोकप्रिय
वाशिंगटन. भाषा सीखने के मंच डुओलिंगो ने मंगलवार को वैश्विक भाषा रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक अंग्रेजी अब भी सीखने और पढऩे के लिए सबसे लोकप्रिय भाषा है। 122 देशों में जुटाए आंकड़ों में यह शीर्ष पर है। दुनिया के 49 शिक्षार्थियों ने कहा वे शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए अंग्रेजी पढ़ रहे हैं, जबकि भारत में भाषा सीखने वालों में 40 फीसदी अंग्रेजी को प्राथमिकता देते हैं। विश्व में कोरियाई भाषा सीखने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। इसमें 75 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो अन्य भाषाओं से ज्यादा है। विश्व रैंकिंग में कोरियाई भाषा छठे स्थान पर पहुंचे गई। भारत सहित कई बड़े देशों में सीखी जा रही भाषाओं में कोरियाई भाषा टॉप 10 में शुमार हो गई। सर्वे में हिंदी की लोकप्रियता भी दो पायदान बढ़ी है। सर्वे में शामिल 61 फीसदी भारतीयों ने कहा कि वे अपनी यात्रा के दौरान जिन स्थानों पर जाते हैं, वहां की स्थानीय भाषा में बुनियादी बातों को सीखने की कोशिश करते हैं।
हिंदी की लोकप्रियता बढ़ी
हिंदी की लोकप्रियता भी बढ़ी है। पिछले वर्ष 10वें नंबर पर रही हिंदी 2023 में 8वीं पायदान पर आ गई। डुओलिंगो पर 84 लाख लोग हिंदी पढ़ या सीख रहे हैं। देश में अंग्रेजी के बाद यह दूसरी सबसे लोकप्रिय भाषा है।
ऐसे जुटाए आंकड़े
डुओलिंगो ने भाषा रिपोर्ट तैयार करने के लिए ‘यूगोव’ के साथ मिलकर काम किया। इसमें भारत में यात्रा से जुड़े रुझानों को भी शामिल किया गया। देश में 1022 की राय में पाया गया कि 61 फीसदी भारतीयों ने नई संस्कृति, रोमांच और यात्रा से जुड़ी तलाश में स्थानीय भाषा को महत्व दिया।
Published on:
06 Dec 2023 12:57 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
