24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया के सबसे भयानक अपराध और क्रूर अपराधी, रोंगटे खड़े कर देगी ये खबर

दुनिया में कई ऐसे क्रूर से क्रूरतम अपराध हुए जिन्होंने इंसान और इंसानियत के रौंगटे खड़े कर दिए, और सोचने को मजबूर कर दिया कि एक इंसान इतना निर्दयी कैसे हो सकता है..

3 min read
Google source verification

image

Rahul Mishra

Jan 03, 2017

these are worst crimes ever committed

these are worst crimes ever committed

देश-दुनिया में हर रोज हजारों अपराध होते हैं, जिनकी ख़बरें हम रोज अखबार और टीवी के माध्यम से सुनते ही हैं। इनमें से कुछ अपराध ऐसे होते हैं जो सर्वस्त्र मानवता को झकझोर कर रख देते हैं। दुनिया में कई ऐसे क्रूर से क्रूरतम अपराध हुए जिन्होंने इंसान और इंसानियत के रौंगटे खड़े कर दिए, और सोचने को मजबूर कर दिया कि एक इंसान इतना निर्दयी कैसे हो सकता है।

हम आपको बताएंगे दुनिया के सबसे भयानक अपराध और उनके अपराधियों के बारे में जिन्होंने अपनी क्रूरता और वहशीपन से इंसानियत को ही शर्मशार कर दिया।

प्रेमिका को तड़पा-तड़पा कर मारा-

ये हैं दुनिया के 'सबसे भयानक' अपराध, पढ़कर रौंगटे हो जाएंगे खड़े
35 साल के रौल नाम के इस व्यक्ति ने अपनी 23 साल की प्रेमिका सारा को इतना तड़पा तड़पा कर मारा कि देखने वालों की भी रूह काँप गई. सारा का कसूर सिर्फ इतना था कि वो उससे दूर होना चाहती थी, जोकि रौल को बर्दास्त नहीं हुआ। उसने सारा को करीब 30 बार छूरे से गोदा। छूरे से गला इतना ही काटा की उसकी सांस चलती रहे। उसके बाद उसने सारा के सर में भी छूरा गोद कर छोड़ दिया। इस दौरान उसने अलग-अलग किस्म के चाकुओं का इस्तेमाल किया। रॉल को 25 साल की सजा मिली।

यह भी पढ़ें-
हत्या करने पर यहां की सरकार देती है 7000 रूपये, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

15 साल की लड़की का बलात्कारी-

ये हैं दुनिया के 'सबसे भयानक' अपराध, पढ़कर रौंगटे हो जाएंगे खड़े
अमेरिका के कैलिफॉर्निया में बलात्कार की एक घटना हुई. सिंगलटन नाम के आरोपी ने हवस में अँधा होकर एक 15 साल की मासूम लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद कुल्हाड़ी से उसके दोनों हाथ काट दिए। रेगिस्तान में लड़की को मरने के लिए छोड़ दिया। कटे हुए हाथों के बावज़ूद लड़की ने हिम्मत दिखाई और रेगिस्तान में 30 फ़ीट तक चढ़ाई कर एक मोटरसाइकल वाले से मदद मांग कर अस्पताल पहुंची।

यह भी पढ़ें-
अंडरवर्ल्ड की दुनिया की महिला डॉन, इनकी संपत्ति जान आप हो जाएंगे हैरान

आरोपी इतना सब कुछ करने के बाद भी होश में नहीं आया, कोर्ट में पेशी के दौरान उसने पीड़िता को जान से मारने की कसम खाई. अदालत ने उसे 14 साल की सजा दी। लेकिन वो किसी कारणवश 8 साल में ही छूट कर बाहर आ गया। जेल से बाहर आते ही उसने फिर एक प्रॉस्टिट्यूट की सेक्स के बाद हत्या की, तब जाकर उसे मौत की सजा मिली।

जापानी प्रॉस्टिट्यूट ने की खौफनाक हरकत-

साल 1936 का 21 मई एक शख्स के लिए काल बन कर आया, जब उसकी प्रॉस्टिट्यूट प्रेमिका ने उसकी हत्या कर दी, हत्या के बाद वो उसका लिंग भी काट कर ले गई और कई दिनों तक उसे अपने पर्स में रखकर घूमती रही। पुलिस ने जब उसका बयान लिया तब पुलिस भी सन्न रह गई। लड़की ने बताया कि कटे हुए लिंग से भी सेक्स की कोशिश की थी, पर ऐसा संभव नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें-
जिंदा पक्षियों की तस्करी में इस तरह होता है प्लास्टिक बोतल का उपयोग, तस्वीरें आपको विचलित कर देंगी

17 पुरुषों, बच्चों का बर्बर हत्यारा-

ये हैं दुनिया के 'सबसे भयानक' अपराध, पढ़कर रौंगटे हो जाएंगे खड़े
इस घटना को आप दुनिया की सबसे जघन्य और बर्बर घटनाओं में से एक कह सकते हैं। जेफ्री नामक हत्यारे ने 17 हत्याएं कीं, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। जेफ्री ने लाशों के साथ सेक्स भी किया। उस पर यह भी आरोप साबित हुआ कि उसने हत्याएं करने के बाद शरीर के अंग भी खाए और शरीर के ही कुछ हिस्सों को अपनी सेक्शुअल हवस मिटाने के लिए फ्रिज़ में रखा। उसे आजीवन कारावास की सजा मिली, लेकिन जेल में ही पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।