
अमरीका के ये राष्ट्रपति नहीं जीत पाए दूसरा चुनाव,अमरीका के ये राष्ट्रपति नहीं जीत पाए दूसरा चुनाव,अमरीका के ये राष्ट्रपति नहीं जीत पाए दूसरा चुनाव
न्यूयॉर्क. डॉनल्ड ट्रंप अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में लगातार दूसरा कार्यकाल पाने से वंचित रह गए। हालांकि इससे पहले भी कई राष्ट्रपति रहते हुए दूसरा चुनाव हारे हैं। एक नजर-
1. जॉर्ज एच. बुश : दूसरी बार चुनाव हारने वाले अंतिम रिपब्लिकन। 1992 में डेमोक्रेटिक बिल क्लिंटन ने 370 इलेक्टोरल वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
2. जिमी कार्टर: 1980 में कार्टर रोनाल्ड रीगन से हार गए। इससे पहले 1976 में कार्टर ने दूसरी बार चुनाव लड़ रहे रिप. गेराल्ड फोर्ड को हराया।
3. गेराल्ड फोर्ड : वाटरगेट कांड के बाद रिपब्लिकन निक्सन के इस्तीफा देने के बाद फोर्ड राष्ट्रपति बने। लेकिन दूसरी बार 1976 में कार्टर से हार गए।
4. हर्बर्ट हूवर: 1932 में डेमो. फ्रेंकलिन रूजवेल्ट से हारे। हूवर के कार्यकाल में 1929 में वाल स्ट्रीट कै्रश हुआ, जो आर्थिक मंदी का कारण बना।
5. विलियम हॉवर्ड टफ्ट : मुख्य न्यायाधीश भी रहे एकमात्र अमरीकी राष्ट्रपति विलियम टफ्ट दूसरी बार 1912 में डेमोक्रेटिक वुडरो विल्सन से हार गए।
6. बेंजामिन हैरिसन : ऐसा उलटफेर पहली बार हुआ। क्लीवलैंड से दूसरा कार्यकाल छीनने वाले हैरिसन 1892 में खुद दूसरे कार्यकाल में क्लीवलैंड से हार गए।
7. ग्रोवर क्लीवलैंड : डेमोक्रेटिक ग्रोवर क्लीवलैंड 1888 में पॉपुलर वोटों में आगे होने के बावजूद रिप. उम्मीदवार बेंजामिन हैरिसन से हार गए।
8. मार्टिन वान बरेन: डेमोक्रेटिक बरेन 1840 में दूसरी पारी वी. हैरिसन से हारे। 31 दिन राष्ट्रपति रहते हुए 68 वर्ष की उम्र में हैरिसन का निधन हो गया।
9. जॉन क्विंसी एडम्स : छठे राष्ट्रपति जॉन क्विंसी 1828 में एंड्रयू जैक्सन से हार गए। एडम्स पहले कार्यकाल के बाद व्हाइट हाउस से हटने वाले दूसरे राष्ट्रपति थे।
10. जॉन एडम्स : जॉन एडम्स पहले राष्ट्रपति थे, जो दूसरा चुनाव हारे। थॉमस जेफरसन ने उन्हें हराया। एडम्स अमरीका के पहले उपराष्ट्रपति भी थे।
Published on:
22 Nov 2020 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
