16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोयूज एमएस-15 विमान से तीन अंतरिक्ष यात्री छह महीने बाद धरती पर लौटे

Highlights जेसिका मेयर, एंड्रयू मोर्गन और रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग स्क्रिपोचका शामिल थे। यह विमान 25 सितंबर 2019 को इन्हें अंतरिक्ष स्टेशन लेकर गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
space station

वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में छह माह तक रहने के बाद तीन अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार सुबह धरती पर वापस लौट आए। रूसी विमान सोयूज एमएस-15 से सभी यात्री आए हैं। इस 62वें अभियान में नासा के अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर, एंड्रयू मोर्गन और रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग स्क्रिपोचका शामिल थे।

ये तीनों अंतरिक्ष यात्री अपना अभियान खत्म करने के बाद गुरुवार शाम को धरती पर पहुंचे। वह सोयूज एमएस-15 विमान से धरती के लिए रवाना हुए। यह विमान 25 सितंबर 2019 को इन्हें अंतरिक्ष स्टेशन लेकर गया था। यहां रहकर इन तीनों ने जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, भौतिक विज्ञान और पृथ्वी विज्ञान के सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण प्रयोगशाला के अंदर हजारों प्रयोग किए।

मई के मध्य में स्पेसएक्स के डीएम-2 का क्रू ड्रैगन उड़ान भरेगा। यह 63 वे अभियान के लिए उड़ान भरेगा। हालांकि कई कारकों ने मिशन को एक से दो सप्ताह की उड़ान से बढ़ाकर छह सप्ताह से तीन महीने की उड़ान तक बढ़ाने का काम किया है।

अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर की यह पहली और ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा थी। उन्होंने अपने सहकर्मी और दोस्त, नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टिना कोच के साथ मिलकर पहली केवल महिला स्पेसवॉक का संचालन किया। इस दौरान उन्होंने खराब बैटरी को ठीक करने के लिए स्टेशन के बाहर 7 घंटे और 17 मिनट का समय बिताया।

क्या होता है आईएसएस

आईएसएस एक अंतरिक्ष स्टेशन नुमा एक अंतरिक्ष यान है। यह पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित है। यह पांच देशों की परियोजना है। जिसमें अमेरिका, रूस, जापान, यूरोप और कनाडा शामिल हैं। इसका काम टेस्टिंग करना होता है। यह उन स्पेस्क्राफ्ट की टेस्टिंग करता है जो चांद और मंगल ग्रह पर जाने के लिए तैयार होते हैं।