8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तुलसी गबार्ड ने हिलेरी क्लिंटन पर कसा तंज, युद्ध भड़काने वाली रानी बताया

क्लिंटने ने कहा कि रूस तीसरे पक्ष के उम्मीदवार के रूप में गबार्ड को तैयार कर रहा गबार्ड ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी को लंबे समय से बीमार कर रखा गया

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Oct 19, 2019

syria

वॉशिंगटन। डेमोक्रेट सांसद तुलसी गबार्ड ने शुक्रवार को पूर्व विदेश मंत्री हिलरी क्लिंटन को युद्ध भड़काने वाली रानी बताया। क्लिंटन ने आरोप लगाया था कि अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस तीसरे पक्ष के उम्मीदवार के रूप में गबार्ड को तैयार कर रहा है। बीते साल गबार्ड ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल करने का निर्णय लिया था। उन्हें भारतीय-अमरीकी लोगों के बीच पंसदीदा उम्मीदवार बताया गया।

क्लिंटन ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार में गबार्ड पर आरोप लगाया था कि रूस उनकी मदद कर रहा है। इस तरह से वह राष्ट्रपति चुनाव में तीसरे पक्ष के उम्मीदवार के रूप में उभर सकें। पूर्व विदेश मंत्री ने गबार्ड का हवाला देते हुए कहा कि वह कोई भविष्यवाणी नहीं कर रही हैं। उन्हें लगता है कि उनकी नजर (रूस की) ऐसे व्यक्ति पर है जो फिलहाल डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों में प्राइमरी दौड़ में हैं।

गबार्ड ने जवाबी हमला करते हुए ट्वीट कर कहा कि शुक्रिया हिलरी क्लिंटन! आप युद्ध भड़काने वाली रानी, भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति, दुर्गंध का रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी को लंबे समय से बीमार कर रखा है।’