
अंकारा। सीरिया में चल रहे गृह युद्ध के बीच तुर्की ने सीरिया बॉर्डर पर एक मानवरहित विमान (UAV) को मार गिराया है। तुर्की ने कहा है कि इस UAV ने हमारे एयरस्पेस के नियमों का कई बार उल्लंघन कर घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
बयान के अनुसार, इस UAV ने 6 बार घुसपैठ करने की कोशिश की थी। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि यह ड्रोन किस देश का है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मार गिराए गए ड्रोन को सीरिया के अलेप्पो से लगभग 70 किलोमीटर उत्तर में दक्षिण-पूर्वी तुर्की के सीमावर्ती शहर किलिस के आस-पास देखा गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इसकी निगरानी शुरू की और फिर कार्रवाई की।
तुर्की रक्षा मंत्रालय ने जारी की तस्वीर
तुर्की के मिलिट्री बेस इनरलिक के दो F-16 फाइटर जेट्स ने कार्रवाई करते हुए ड्रोन को मार गिराया। इस घटना को लेकर तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि ड्रोन को मलबा सीरियाई सीमा के करीब किलिस प्रांत में मिला है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने मार गिराए गए ड्रोन की तस्वीरें भी जारी की है।
आपको बता दें कि इससे पहले 2015 में तुर्की वायुसेना ने तुर्की-सीरिया सीमा क्षेत्र के करीब एक रूसी Su-24 विमान को मार गिराया था, जिसके बाद दोनों देशों के संबंधों में अभूतपूर्व टकराव आ गया।
मालूम हो कि यह घटना सीरिया के विदेश मंत्री वालिद अल-मुअलेम द्वारा अपने क्षेत्र से सभी विदेशी ताकतों को तत्काल वापस लेने की मांग के एक दिन बाद आई।
अल-मुअलेम ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने संबोधन में कहा था कि संयुक्त राज्य अमरीका और तुर्की उत्तरी सीरिया में एक अवैध सैन्य उपस्थिति बनाए हुए हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
30 Sept 2019 10:56 pm
Published on:
30 Sept 2019 06:50 pm

बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
