scriptसऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर बड़ा आतंकी हमला, ड्रोन से बनाया निशाना | Drone Attack Aramco Oil Company in Saudi Arabia | Patrika News

सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर बड़ा आतंकी हमला, ड्रोन से बनाया निशाना

Published: Sep 14, 2019 02:34:39 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

सऊदी अरब की राष्ट्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी के दो संयंत्रों पर हमला
अभी तक कोई ठोस सुराग सामने नहीं आए हैं

saudi
रियाद। सऊदी अरब की राष्ट्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी के दो संयंत्रों पर ड्रोन से हमला किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हमले के बाद यहां पर भयानक आग लग गई है। यहां पर राहत कार्य जारी है। आग से निपटने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। पुलिस जांच करने में जुटीं हुईं हैं कि इस हमले के पीछे किसका हाथ हो सकता है। अभी तक कोई ठोस सुराग सामने नहीं आए हैं।
PoK में इमरान खान ने स्वीकार किया PAK की नाकामी, कहा- कश्मीर पर किसी भी मुस्लिम देश ने नहीं दिया साथ

fire in bank branch
सऊदी अरामको सऊदी अरब की राष्ट्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी है। यह राजस्व के मामले में दुनिया की कच्चे तेल की सबसे बड़ी कंपनी है। इससे पहले सऊदी के एक उपग्रह समाचार चैनल ने देश के पूर्वी हिस्से में स्थित सऊदी अरामको केंद्र में विस्फोट होने और आग लगने की खबर दी थी।
संयंत्र पर पहले भी हमले भी किया जा चुका है। फरवरी 2006 में, अल-कायदा के आत्मघाती हमलावरों ने यहां पर बड़े धमाके की कोशिश की थी। इस दौरान तेल परिसर पर हमला करने में वह विफल रहे। खुरिस परिसर राजधानी रियाद से लगभग 160 किमी (99 मील) की दूरी पर स्थित है। बताया जा रहा है कि यह काम हौती विद्रोहियों का हो सकता है। सऊदी अरब लगातार हौती विद्रोहियों से लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इन्हें यमन का साथ मिल रहा है। वह उन्हें सैन्य मदद प्रदान कर रहा है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो