3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तुर्की: सेक्स से इनकार करने पर महिला का चेहरा बुरी तरह से बिगाड़ा

पीड़ित महिला की पहचान 35 साल की एमा हिगिंनसन के रूप में हुई है, सेल्समैन डेकलन मार्शल को गिरफ्तार किया गया है

2 min read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Sep 17, 2018

girl

तुर्की: सेक्स से इनकार करने पर महिला का चेहरा बुरी तरह से बिगाड़ा

इस्तांबुल। तुर्की के मशहूर शहर मारमारिस में एक महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार हो गईं। इस महिला पर्यटक के चेहरे पर इतने वार किए गए कि उसके चेहरे को पहचानना मुश्किल हो गया। इस वाक्या को बयां करते हुए महिला पर्यटक ने एक शख्स को इसका जिम्मेदार ठहराया है। महिला ने बताया कि उसने होटल के कमरे में उससे सेक्स के लिए पूछा और इनकार करने के बाद बुरी तरह से हमला बोल दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,आरोपी शख्स ने महिला के चेहरे पर जबरदस्त वार किए। इन वारों से महिला वहीं बेहोश हो गई।

चेहरे पर कई फ्रैक्चर हो गए

महिला के चेहरे पर जोददार पंच मारने क कारण कई फ्रैक्चर हो गए। पीड़ित महिला की पहचान 35 साल की एमा हिगिंनसन के रूप में हुई है और उनके रूम में फर्श,दीवार और चादर पर भी खून के धब्बे साफ दिख रहे थे। महिला के चेहरे को इतनी बुरी तरह से चोटिल कर दिया कि कमरे में जब पीड़िता की मां और बहन पहुंची तो उन्हें भी इस पर यकीन नहीं हो पा रहा था।
तुर्की पुलिस ने महिला पर हमला और गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक ब्रिटिश कार सेल्समैन डेकलन मार्शल को गिरफ्तार किया है।

कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए

महिला ने कहा कि मैं चाहती हूं कि दुनिया में लोग देखें कि एक क्रूर शख्स ने सेक्स से इनकार के बाद उनके साथ किस तरह हिंसा को अंजाम दिया है। पीड़िता ने कहा कि सेक्स के लिए इनकार करने भर से किसी महिला के साथ ऐसा हिंसक बर्ताव करनेवाले को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पीड़िता ने बताया कि मार्शल से उनकी मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी और उसके पास रात भर रहने के लिए कहीं जगह नहीं थी। पीड़िता एमा ने बताया कि उन्होंने मदद करने के इरादे से उसे रात में अपने होटल रूम के सोफे पर रुकने की इजाजत दे दी थी।

Story Loader