प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रवक्ता से सवाल किया गया कि क्या महासचिव मानते हैं कि कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने का भारत का फैसला संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों का उल्लंघन है? पहले तो उन्होंने सवाल को अनसूना करने की कोशिश की। इसके बाद जब सवाल दोबारा किया गया तो उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे आपका सवाल समझ आ रहा है, लेकिन अफसोस है कि इस वक्त आपको मेरे इसी जवाब से काम चलाना होगा।' साथ ही कुरैशी से संबंधित सवालों पर उन्होंने कहा कि उन्हें खबरों के बारे में मालूम है कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को पत्र भेजा गया है।