25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका: लुइसियाना वालमार्ट में अज्ञात शूटर ने की गोलीबारी, एक कर्मचारी की मौत

घटना (US Firing) में एक महिला भी गंभीर रूप से जख्‍मी शूटर ने एक 23 वर्षीय व्यक्ति को निशाना बनाकर किया हमला

less than 1 minute read
Google source verification
walmart firing

वाशिंगटन।अमरीका से गोलीबारी की घटना की खबर आई है। न्‍यू ऑर्लियंस स्थित एक वालमार्ट स्‍टोर में सोमवार शाम को गोलीबारी ( Walmart shootout ) हुई। इस घटना में एक शख्‍स की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना में एक महिला भी गंभीर रूप से जख्‍मी हुई है। अमरीकी अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है।

पुलिस ने एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पु‍लिस ने उसके बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार किया है। पुलिस का मानना है कि शूटर ने एक 23 वर्षीय व्यक्ति को निशाना बनाकर हमला किया था। हालांकि, उसके हमले में वालमर्ट का एक कर्मचारी भी शिकार हुआ है।

अमरीका: पांच गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर, पांच की मौत, 60 से अधिक घायल

ब्रेक पर गया था पीड़ित कर्मचारी

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कर्मचारी जिंदगी की जंग हार गया। सहकर्मियों ने उनकी मौत पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वे एक बेहद मेहनती व्यक्ति थे। उन्होंने बताया कि कर्मचारी उस वक्त ब्रेक पर गया था जब शूटर ने स्टोर पर फायरिंग शुरू कर दी।