न्यूयार्क। जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर के बारे में एक खुलासे से विवाद उत्पन्न हो गया है।अमरीका की खुफिया एजेंसी सीआईए की एक रिपोर्ट सालों के बाद फिर से लीक हो गई है, जिसमें दावा किया गया है कि जर्मनी के तानाशाह हिटलर समलैंगिक थे। अपनी रिपोर्ट में सीआईए ने हिटलर के 'गे' होने की तरफ इशारा किया है। अमरीकी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि हिटलर 'गे सेक्स' के इतने अधिक शौकीन थे कि उन्होंने अपनी जिंदगी के कई साल ऑस्ट्रिया के एक गे हॉस्टल में बिताए थे।