8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप ने की घोषणा, तालिबान के साथ दोबारा बातचीत शुरू कर सकता है अमरीका

अफगानिस्तान यात्रा के दौरान ट्रंप ने सिर्फ साढ़े तीन घंटे का वक्त ही ग्राउंड पर बिताया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 1 Dec 2019, 10:40 AM IST

Global Warming : ट्रंप ने भारत पर साधा निशाना

Global Warming : ट्रंप ने भारत पर साधा निशाना

वॉशिंगटन। अमरीका और अफगान तालिबान के बीच बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है। 36 घंटे की खुफिया अफगानिस्तान यात्रा के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की घोषणा की है। पहली अफगानिस्तान यात्रा के दौरान ट्रंप ने सिर्फ साढ़े तीन घंटे का वक्त ही ग्राउंड पर बिताया है।

तालिबान से दोबारा बात शुरू करने को लेकर ट्रंप ने कहा, तालिबान समझौता करना चाहता है और हम उनसे मिलने वाले हैं। जब हम संघर्ष विराम चाहते थे, वे संघर्ष विराम नहीं चाहते थे और अब वे संघर्ष विराम चाहते हैं। अफगानिस्तान में अमरीकी जंग 19वें साल में प्रवेश कर रही है। यह अमरीकी इतिहास का सबसे लंबा युद्ध है।

अपनी इस यात्रा के बाद अमरीका लौटे ट्रंप ने ट्वीट किया कि अफगानिस्तान में हमारे बहादुर जवानों के साथ बहुत शानदार थैंक्सगिविंग डे मनाने के बाद अभी अमरीका लौटा हूं।' ट्रंप ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से अहम मुलाकात की। ट्रंप अपनी योजना बदलकर यहां पहुप्लान बदलकर यहां पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर ट्रंप ने काबुल के बाहर बगराम एयरबेस पर तैनात अमरीकी सैनिकों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सैनिकों को भोजन भी परोसा।