30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन ने सख्ती से अमरीका को दी हिदायत, कहा…

अपने अधिकार क्षेत्र में अमरीका को देखकर भड़का चीन, सावधान रहने की हिदायत भी दे डाली।

2 min read
Google source verification
china

दक्षिण चीन सागर में घुसे अमरीका के युद्धक जहाज, ड्रैगन ने दे डाली चेतावनी

नई दिल्ली। चीन और अमरीका के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। ताजा हालातों में दक्षिण चीन सागर में अमरीका के दो युद्धक जहाजों को देखा गया है। जिसे लेकर चीन, अमरीका पर भड़का हुआ है और उसे सावधान रहने की हिदायत भी दे डाली। जिस क्षेत्र में अमरीका के युद्धक जहाज देखे गए हैं उस पर चीन अपना अधिकार बताता है और ताइवान के साथ उसका इस मामले में काफी समय विवाद भी चल रहा है। वहीं चीन ने कहा है कि अमरीका का ये कदम आग में घी डालने का काम कर रहा है।

साथ ही अमरीका के इस कदम को पेइचिंग के उन प्रयासों का जवाब माना जा रहा है, जिससे वो जल क्षेत्र में जहाजों के संचालन का प्रयास कर रहा है।

वीडियोः अमरीका-चीन में फिर बढ़ा टकराव, दक्षिण चीन सागर में लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान

बता दें कि अमरीकी जहाजों ने पार्सल्स के ट्री, लिंकन, ट्रिटन और वुडी आइलैंड्स में भी अपने जहाज भेजे थे जिसके बाद से दोंने देशों के बीच व्यापारिक मामलों में खटास आ गई है। उसके बाद ट्रंप ने भी उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन से मिलने के लिए मना कर दिया जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनातनी और बढ़ गई थी। ऐसे में दक्षिण चीन सागर में अमरीकी जहाजों का देखा जाना दोनों के संबंधों के लिए ठीक नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दक्षिण चीन सागर पर चीन के लड़ाकू विमानों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाया जा रहा था कि एक द्वीव पर चीन के लड़ाकू विमान उड़ान भर रहे हैं।

दक्षिण चीन सागर: ड्रैगन की दादागिरी पर भड़का अमरीका, परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

चीन की सेना ने भी H-6K बमवर्षकों की तैनाती की पुष्टि की थी। उस समय चीन की तरफ से कहा गया था कि अभी हाल में ही कई लड़ाकू विमानों को दक्षिणी चीन सागर के एक द्वीव पर उड़ाया गया और युद्ध जैसे हालात में तैयार रहने के लिए रणनीतिक ट्रेनिंग दी जा रही है। चीन की तरफ से यह भी कहा गया था कि उसने ऐसा अपने समुद्री खतरों से निपटने के लिए किया है।