
वाशिंगटन। अंतरिक्ष के रहस्यों को तलाशने के लिए दुनिया की तमाम अंतरिक्ष एजेंसियां प्रयास कर रही हैं। इसमें अमरीकी स्पेस एजेंसी नासा ( nasa ) की भूमिका बहुत बड़ी है।
अब अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की महिला वैज्ञानिक क्रिस्टिना कोच ( Christina Koch ) ने एक नया इतिहास रच दिया है। दरअसल, क्रिस्टिना लगातार एक ही फ्लाइट में 288 दिन तक अंतरिक्ष में रहने का कीर्तिमान स्थापित किया है। क्रिस्टिना के नाम यह रिकॉर्ड शनिवार को 288 दिन पूरा होने के साथ जड़ गया है।
क्रिस्टिना अगले साल यानी 6 फरवरी 2020 को वापस पृथ्वी पर लौटेंगी। तब तक वह अंतरिक्ष में 328 दिन से अधिक समय बिता चुकी होंगी जो कि एक नया कीर्तिमान होगा।
बता दें कि क्रिस्टिना ने 14 मार्च 2019 को नासा के लिए फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। इससे पहले सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री मार्क केली ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में लगातार 438 दिन बिताया था।
क्रिस्टिना चार बार कर चुकी हैं स्पेसवॉक
क्रिस्टिना कोच इससे पहले इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रहते हुए अंतरिक्ष में चार बार स्पेसवॉक कर चुकी हैं। पहली बार 18 अक्टूबर अपनी साथी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर के साथ स्पेसवॉक किया था।
अक्टूबर में कोच और जेसिका ने बिना किसी पुरुष साथी के स्पेसवॉक कर एक नया इतिहास रचा था। क्रिस्टिना को योग करना, दौड़ना, पर्वतारोहण, नाव चलाने के साथ फोटोग्राफी करने और घूमने का शौक है। क्रिस्टिना कोच पेगी को अपना आदर्श मानती हैं उन्हें अपनी हीरोइन कहती हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले अमरीका के इतिहास में अमरीकी महिला अंतरिक्ष यात्री पेगी विंस्टन 665 दिन तक अंतरिक्ष में गुजार चुकी हैं। हालांकि पेगी ने पांच अलग-अलग फ्लाइटों के जरिए अंतरिक्ष में 665 दिन बिताया था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
30 Dec 2019 03:23 pm
Published on:
29 Dec 2019 06:57 pm

बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
