
ईएएम हिंसक घटनाओं को लेकर गंभीर।
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से पूर्वी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ जारी हिंसा पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया है कि पूर्वी बांग्लादेश के मुरादनगर क्षेत्र के कमिला में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा की रिपोर्ट हमारे पास आई है। बांग्लादेश में हमारे उच्चायोग के अधिकारी और वहां के स्थानीय अधिकारी इन घटनाओं को लेकर लगातार संपर्क में हैं। उच्चायोग के अधिकारियों ने हिंसक घटनाओं को बहुत गंभीरता से लिया है।
अभी तक 17 की मौत
फिलहाल में सूचित किया गया है कि बांग्लादेश के अधिकारी हिंसक घटनाओं की जांच कर रहे हैं। साथ ही किसी भी अनहोनी व बड़े स्तर प गड़बड़ी को रोकने के लिए सतर्कता भी बरती जा रही है। बता दें कि बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा का दौर जारी है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा में अल्पसंख्यक समुदायों के कम से कम 17 लोग मारे गए हैं।
Updated on:
07 Nov 2020 04:02 pm
Published on:
07 Nov 2020 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
