18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा, भारत ने जताई गंभीर चिंता

ईएएम हिंसक घटनाओं को लेकर गंभीर। अधिकारी हिंसक घटनाओं की कर रहे हैं जांच।
less than 1 minute read
Google source verification
bangladesh

ईएएम हिंसक घटनाओं को लेकर गंभीर।

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से पूर्वी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ जारी हिंसा पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया है कि पूर्वी बांग्लादेश के मुरादनगर क्षेत्र के कमिला में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा की रिपोर्ट हमारे पास आई है। बांग्लादेश में हमारे उच्चायोग के अधिकारी और वहां के स्थानीय अधिकारी इन घटनाओं को लेकर लगातार संपर्क में हैं। उच्चायोग के अधिकारियों ने हिंसक घटनाओं को बहुत गंभीरता से लिया है।

अभी तक 17 की मौत

फिलहाल में सूचित किया गया है कि बांग्लादेश के अधिकारी हिंसक घटनाओं की जांच कर रहे हैं। साथ ही किसी भी अनहोनी व बड़े स्तर प गड़बड़ी को रोकने के लिए सतर्कता भी बरती जा रही है। बता दें कि बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा का दौर जारी है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा में अल्पसंख्यक समुदायों के कम से कम 17 लोग मारे गए हैं।