
विटामिन बी 12 बन सकता है बीमारी का बड़ा कारण।
नई दिल्ली। विटामिन बी 12 (Vitamin B12) आपके शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने में काम आता है। यह शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। शरीर में इस चीज की कमी दिमाग और दिल के लिए घातक होती है। ये शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि यह लोगों के शरीर में पर्याप्त मात्रा में स्टोर होता है मगर तनाव और कुछ दवाओं के सेवन के कारण ये जल्दी घटने लगता है। इससे आप अपने शरीर में ज्यादा थकान और पैरों में दर्द महसूस करते हैं।
क्या होता है विटामिन बी 12 कम होने पर?
जिन लोगों में B12 कम होता है, उनमें हीमोग्लोबिन का स्तर बहुत निचले स्तर पर पहुंच सकता है। विटामिन बी-12 की कमी के कारण हाई होमोसिस्टीन लेवल होता है। इससे दिल के रोग और स्ट्रोक की समस्या पैदा होती है। इसकी कमी से एनीमिया की समस्या हो सकती है। इसके अलावा विटामिन बी 12 एथलीट और खिलाड़ियों के लिए बेहद जरूरी है। ये उनके प्रदर्शन को बेहतर कर सकता है।
विटामिन बी 12 किन स्रोत में होता है?
-बी—12 अंडे, मछली, टर्की, चिकन, दूध जैसे उत्पादों में अधिक पाया जाता है।
-पनीर, खोया, दही, दूध पाउडर आदि इसके एकमात्र गैरपशु स्रोत हैं।
-इसके साथ खमीर, सी फूड्स, काजू और तिल में भी इसका अच्छा स्रोत है।
कितना सेवन जरूरी
इस कमी को पूरा करने के लिए इंसान को हर हफ्ते 2,500 माइक्रोग्राम विटामिन बी 12 का सेवन करना जरूरी है। बढ़ती उम्र के साथ इसमें गिरावट आने लगती है। इसलिए 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को एक हजार माइक्रोग्राम का बी12 का सेवन करना चाहिए।
क्या ज्यादा खुराक नुकसानदेह
क्या विटामिन बी 12 की अधिक मात्रा लेना घातक सिद्ध हो सकता है। यह एक पानी में घुलने वाला विटामिन है। इसलिए यहां पर नुकसान की संभावना भी कम होती है। इसके सेवन से पहले हमें किसी चिकित्सक से परामर्श जरूर ले लेना चाहिए।
Updated on:
08 Sept 2020 05:57 pm
Published on:
08 Sept 2020 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
