13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vladimir Putin जनवरी में राष्ट्रपति पद से दे सकते हैं इस्तीफा, पार्किसंस से हैं पीड़ित

  पुतिन की प्रेमिका ने इस्तीफा देने का बनाया दबाव। मॉस्को के राजनीतिक वैज्ञानिक वलेरी सोलोवी का दावा।
less than 1 minute read
Google source verification
vladimir putin

पुतिन की प्रेमिका ने पर इस्तीफा देने का बनाया दबाव।

नई दिल्ली। रूस से एक चौंकाने वाली खबर यह आई है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन जनवरी 2021 में अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पार्किसंस नाम की बीमारी से वह परेशान हैं और इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस बीमारी की वजह से उनका कामकाज प्रभावित होने लगा है।

Vladimir Putin: आर्मीनिया-अजरबैजान की जंग में अब तक में मारे गए पांच हजार लोग

सोलोवी का दावा - पार्किसंस से पीड़ित हैं पुतिन

द डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन की 37 वर्षीय प्रेमिका अलीना काबेवा और उनकी दो बेटियां पार्किसंस की वजह से उन्हें पद छोड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इस बात की जानकारी मॉस्को के राजनीतिक वैज्ञानिक वलेरी सोलोवी के हवाले से दी गई है। सोलोवी ने दावा किया कि पुतिन पार्किंसन से पीड़ित हैं। राष्ट्रपति पुतिन को हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय मीटिंग में बीमारी के लक्षणों को प्रदर्शित करते हुए देखा गया है। उक्त बैठक में पुतिन के पैरों के हालिया फुटेज ने उन्हें कुर्सी के आर्मरेस्ट पर जकड़ लिया था। बता दें कि पुतिन 1999 में बोरिश येल्तसिन के बाद रूस के पीएम बने थे। वह दो बार राष्ट्रपति रहने के बाद एक बार पीएम बने और फिर राष्ट्रपति बन गए।