नई दिल्ली। परमाणु नीति को लेकर अमरीका ने उत्तर कोरिया की तारीफ की है। लंबे समय से एक-दूसरे पर तीखी बयानबाजी को लेकर दोनों देशों में तनातनी का माहौल रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से रिश्तों में तेजी से सुधार देखने को मिला है। वाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने बुधवार को कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर उत्तर कोरिया सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।