15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व जनसंख्या दिवस : 2050 में ये 10 होंगे सर्वाधिक जनसंख्‍या वाले देश, भारत पहले पर पहुंच जाएगा

बढ़ती आबादी के कारण मानव जाति के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। वर्तमान में दुनिया की आबादी 760 करोड़ है, जो हर सेकंड खतरनाक रफ्तार से बढ़ रही है।

2 min read
Google source verification
speech world population day essay population day posters world population day slogans world population day drawing

विश्व जनसंख्या दिवस : 2050 में ये 10 होंगे सर्वाधिक जनसंख्‍या वाले देश, भारत पहले पर पहुंच जाएगा

नई दिल्‍ली : विश्‍व में जिस रफ्तार से जनसंख्‍या बढ़ रही है, इससे पूरी दुनिया परेशान है। दुनिया की सरकारों के लिए बढ़ती आबादी के लिए रहना, खाना-पीना, स्‍वास्‍थ्‍य और बुनियादी आवश्‍यक सुविधाएं मुहैया कराना मुश्किल हो रहा है। इस समस्‍या के निदान के लिए पूरा विश्‍व गंभीर चिंतन और जरूरी उपाय कर रहा है। इसी वजह से संयुक्त राष्ट्र भी इसे लेकर गंभीर है। सबसे पहले 1989 में उसने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। इस बार की थीम है- परिवार नियोजन हर मनुष्य का अधिकार है।

बढ़ती आबादी बनी चुनौती
दुनियाभर में तेजी से बढ़ती आबादी के कारण मानव जाति के सामने बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। बता दें कि दुनिया की आबादी 760 करोड़ पहुंच गई है, जो हर सेकंड बढ़ती ही जा रही है, खासकर भारत जनसंख्‍या नियंत्रण और परिवार नियोजन के तमाम उपायों पर जोर देकर भी अपेक्षित गति से बढ़ती जनसंख्‍या की रफ्तार नहीं रोक पा रहा है।

ऐसा ही रहा तो 2030 तक भारत होगा सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला देश
अभी चीन दुनिया में 1 अरब 41 करोड़ आबादी के साथ दुनिया का नंबर वन देश है, लेकिन उसने करीब-करीब जनसंख्‍या पर अंकुश लगा लिया है। लेकिन भारत की जनसंख्‍या गति में अपेक्षित रूप से उतनी कमी नहीं आई है, जितनी आनी चाहिए। इस वजह से यह अनुमान है कि अगर इसी रफ्तार से भारत की जनसंख्‍या बढ़ती रही तो 2025 से 2030 के बीच भारत चीन को पछाड़कर सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या आबादी वाला देश बन जाएगा और 2050 तक पूरी दुनिया की करीब 70 फीसदी आबादी शहरों में बस जाएगी।

2050 में घट जाएगी चीन की आबादी
बता दें कि अनुमान है कि 2050 में दुनिया की आबादी 760 करोड़ से बढ़कर करीब 970 करोड़ हो जाएगी और भारत चीन को पछाड़कर पहले स्‍थान पर होगा। वर्तमान में चीन की आबादी 1 अरब 41 करोड़ है, लेकिन जिस तरह से उसने जनसंख्‍या नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं, उसके आधार पर यह अनुमान है कि 2050 तक उसकी जनसंख्‍या घटकर 1 अरब 36 करोड़ हो जाएगी। लेकिन भारत जिसकी आबादी वर्तमान में चीन के बाद 1 अरब 34 करोड़ है वह बढ़कर 1 अरब 66 करोड़ हो जाएगी। पहले स्‍थान पर तो वह 2030 से भी पहले ही पहुंच जाएगा। इसके बाद अभी जनसंख्‍या के मामले में काफी नीचे नाइजीरिया 19 करोड़ से बढ़कर 41 करोड़ तक पहुंच जाएगा और वह उछल कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। अमरीका की आबादी 32.4 करोड़ से 38.9 करोड़ तक जरूर जाएगी, लेकिन विश्‍व रैंकिंग में वह तीसरे से खिसक कर चौथे पर चला जाएगा। इंडोनेशिया और पाकिस्‍तान भी क्रमश: एक स्‍थान नीचे खिसक कर चौथे और पांचवें से पांचवें और छठे स्‍थान पर पहुंच जाएंगे। इनकी जनसंख्‍या क्रमश: 26.3 करोड़ से बढ़कर 32.1 और 19.7 करोड़ से बढ़कर 30.6 हो जाएगी। सातवें नंबर पर ब्राजील बना रहेगा और उसकी जनसंख्‍या 20.9 करोड़ से मामूली बढ़कर 23.2 करोड़ हो जाएगी। इसी तरह बांग्‍लादेश की आबादी 16.4 करोड़ से बढ़कर 20.1 करोड़ होगी, लेकिन वह आठवें स्‍थान पर ही रहेगा। कांगों छलांग लगाकर टॉप 10 में पहली बार प्रवेश करेगा। वर्तमान में उसकी जनसंख्‍या 8.1 करोड़ है जो 2050 में बढ़कर 19.7 करोड़ तक चली जाएगी। इसी तरह इथियोपिया की जनसंख्‍या भी 10.4 करोड़ से बढ़कर 19 करोड़ तक पहुंच जाएगी और वह 10वें स्‍थान पर पहुंच जाएगा।