22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व जनसंख्या दिवस: दुनिया का सबसे कम जनसंख्या वाला देश वैटिकन सिटी

यहां पर सिर्फ 800 लोगों की जनसंख्या है। 44 हेक्टेयर में फैला यह दुनिया के सबसे छोटे क्ष़ेत्रफल वाला देश भी है।

2 min read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Jul 11, 2018

vatican

विश्व जनसंख्या दिवस: दुनिया का सबसे कम जनसंख्या वाला देश वैटिकन सिटी

नई दिल्ली। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके हम आपकों कुछ ऐसे देशों के बारे में जानकारी देंगे,जिनकी जनसंख्या काफी कम है। कम जनसंख्या की वजह से यहां पर संसाधन आधिक हैं पर लोग कम हैं। यहां पर प्रशासन लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्हें देश न छोड़ने के लिए अधिक सुविधाएं प्रदान कराता है। कम जनसंख्या वाले पांच देशों में सबसे पहले वैटिकन सिटी आता है। यहां पर सिर्फ 800 लोगों की जनसंख्या है। 44 हेक्टेयर में फैला यह देश दुनिया में सबसे छोटे क्ष़ेत्रफल वाला भी है। इसके प्रशासनिक क्षेत्र का काम पड़ोसी देश के लोग संभालते हैं। ये धार्मिक देशों में गिना जाता है। यहां पर पोप को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। जनसंख्या को बढ़ाने के लिए यहां पर सरकार ने नागरिकता प्रक्रिया को काफी आसान बना रखा है।

तुवालू दूसरे स्थान पर आता है

आॅस्ट्रेलिया और हवाई देश के बीच पड़ने वाला तुवालू दूसरे स्थान पर आता है। यहां की जनसंख्या 10,782 करीब है। तुवालू एक द्वीप की तरह हैं। इस देश पर कभी ब्रिटेन का राज था। 26 एकड़ में फैले इस देश में आबादी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहें। यहां के युवा नौकरी पाने के लिए आॅस्ट्रेलिया और अन्य पड़ोसी देशों का रुख करते हैं। इसे रोकने के लिए सरकार लोगों को खेल की तरफ जाने का बढ़ावा देती है।

इन बातों से आज भी हिचकते हैं लोग, शर्म से हो जाते हैं पानी-पानी

दो बच्चे पैदा करने की अपील

अमरीका के करीब पालू सबसे कम जनसंख्या वाले देशों में से एक है। यहां की जनसंख्या 17,8000 करीब है। यह भी एक द्वीप के समान है। यहां पर जनसंख्या बढ़ाने के लिए सरकार ने लोगों को दो बच्चे पैदा करने की अपील की है। इसके साथ बेरोजगारी भत्ता भी लोगों को मुहैया कराया जा रहा है। जनसंख्या के मामले में पांचवे स्थान पर सैनमारिनो हैं। इसकी जनसंख्या 33,344 है। यह यूरोप में आता है।