
facebook whatsapp
नई दिल्ली: रूस में करीब 118 फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट, पेज और ग्रुप को डिलीट कर दिए गए हैं जो यूक्रेन समेत कई देशों के संबंध में अप्रामाणिक कार्यो में संलिप्त थे। फेसबुक ने अपने बयान में कहा कि कुल 62 फेसबुक अकाउंट, 10 पेज और 25 ग्रुप हटाए गए हैं। इनमें एक से ज्यादा पेजों के करीब 34,000 फॉलोवर हैं और एक ग्रुप पर लगभग 86,000 अकाउंट जुड़े हैं।
फेसबुक में साइबर सिक्योरिटी पॉलिसी के प्रमुख नथानील ग्लेशेर ने कहा कि हमने रूस से संचालित दो अलग-अलग अभियान देखे, जो अपने और काम के बारे में गलत जानकारी देने के लिए अकाउंट का नेटवर्क बना रहे हैं। फर्जी अकाउंट बनाने वाले लोग अपने कंटेंट का प्रचार करने के लिए पेज और ग्रुप चलाने में संलिप्त मिले। फेसबुक ने कहा कि ये लोग लगातार स्थानीय या राजनीतिक पोस्ट करते थे जिनमें पूर्वी यूक्रेन में सैन्य संघर्ष, रूस, यूरोप और यूक्रेन की राजनीतिक और सीरिया में गृह युद्ध की खबरें होती हैं।
कंपनी ने रूस से संचालित 21 फेसबुक अकाउंट, पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट भी हटा दिए, जो ऑस्ट्रिया, बाल्टिक देशों, जर्मनी, स्पेन, यूक्रेन और इंग्लैंड पर ध्यान देते थे। अभियान चलाने वाले लोग आव्रजन, धार्मिक मुद्दे और नाटो से संबंधित स्थानीय राजनीति से संबंधित कंटेंट पोस्ट करते थे। फेसबुक ने कहा कि अन्य अभियानों की तरह, हमने अपना विश्लेषण कानूनी संस्थाओं, सरकार में बैठे लोगों और औद्योगिकी साझेदारों से साझा किया है।
इनपुट: आईएनएस
Gadget News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook .com/patrikahindinews/">Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Published on:
09 May 2019 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allऐप वर्ल्ड
गैजेट
ट्रेंडिंग
