
Youtube ने Free में शुरू की 2 नई सर्विस, अब Video देखते समय नहीं दिखेगा ऐड
नई दिल्ली:YouTube का इस्तेमाल आज के समय में हर कोई करता है, लेकिन ऐड की वजह से कई बार यूजर्स परेशान हो जाते हैं और इसी दिक्कत को दूर करने के लिए कंपनी ने भारत में Youtube की 2 नई सर्विस शुरू की है। इसमें यूजर्स को फ्री में सर्विस दी जाएगी। Youtube के इन दोनों सर्विस का नाम YouTube Music और Youtube Premium है। पिछले साल जून में यूएस समेत करीब 17 देशों में इन्हें लॉन्च किया जा चुका है।
Youtube Music और Youtube Premium के लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना होगा। इसके लिए रेग्युलर ऐप में ही एडिशनल फीचर्स मिलेंगे। Youtube Music पर आपको ओरिजनल सॉन्ग्स, अलबम्स, हजारों प्लेलिस्ट, रीमिक्स, लाइव परफॉर्मेंसेज, कवर सॉन्ग्स और म्यूजिक विडियोज के अलावा आर्टिस्ट रेडियो भी मिलेगा। इसके अलावा Youtube Music में आपको दो तरह की सर्विस मिलेगी। इसमें पहली Youtube Music फ्री और ऐड सपॉर्टेड है और दूसरी Youtube Music Premium है जो पेड और ऐड फ्री है। हालांकि शुरू के 3 महीने के लिए Youtube Music Premium का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा और इसके बाद आपको 99 रुपये का प्रति माह रीचार्ज कराना पड़ेगा।
Youtube Premium के सब्सक्राइबर्स के लिए हर महीने 129 रुपये का रीचार्ज करना होगा। इसके साथ Youtube Music Premium की फ्री मेंबरशिप 1 महीने के लिए मिलेगी। Youtube Premium यूजर्स रेग्युलर Youtube App के बैकग्राउंड में भी वीडियोज प्ले कर सकते हैं। साथ ही उन्हें ऑफलाइन डाउनलोड्स का भी ऑप्शन मिलेगा। बता दें कि कंपनी ने इसे खासकर यूजर्स को ध्यान में रख बनाया ताकि उन्हें वीडियो देखते समय ऐड से बचाया जा सकें।
Published on:
13 Mar 2019 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allऐप वर्ल्ड
गैजेट
ट्रेंडिंग
