5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amazon सेल: भारी डिस्काउंट पर मिल रहा Oneplus 6, जानें फीचर्स

अगर आप कोई फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो हाल में ही लॉन्च हुए Oneplus 6 को भारी डिस्काउंट के तहत खरीदा जा सकता है।

2 min read
Google source verification
amazon

Amazon सेल: भारी डिस्काउंट पर मिल रहा Oneplus 6, जानें फीचर्स

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर फेस्टिवल सेल की शुरुआत हो चुकी है जो 28 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन्स से लेकर कई सारे प्रोडक्ट्स को अच्छी छूट में खरीदा जा सकता है। अगर आप कोई फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो हाल में ही लॉन्च हुए Oneplus 6 को भारी डिस्काउंट के तहत खरीदा जा सकता है।

Oneplus 6 ऑफर्स

वनप्लस इस बार के सेल में भी 5,000 रुपये के डिस्काउंट पर उपलब्ध है। कंपनी ने इस फोन के दो वेरिएंट 6 जीबी और 8 जीबी उपलब्ध कराए हैं। इनके कीमत 34,999 रुपये और 39,999 रुपये हैं। इसके अलावा Oneplus के आने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन Oneplus 6 T की प्री-बुकिंग भी अमेज़न के प्लैटफॉर्म के जरिए कराया जा सकता है। इसके लिए आपको 1,000 रुपये खर्च करने होंगे।

Oneplus 6 स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 6 में 19:9 के एक्सपेक्ट रेशियो के साथ 6.28 इंच फुल ऑप्टिक डिस्प्ले है। इस फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ की है। साथ ही 6 जीबी और 8 जीबी रैम मौजूद है। साथ ही 64 जीबी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। OnePlus 6 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है।

Oneplus 6 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। पहला सेंसर 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है और यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है जो सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। साथ ही एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Whatsapp पर होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव, अब मैसेज डिलीट करना होगा पहले से मुश्किल