5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Apple iPhone 13 Launch Event: फ्लिपकार्ट पर भी लाइव देखा जा सकेगा यह लॉन्चिंग इवेंट

Apple iPhone 13 Launch Event: ऐप्पल का नया iPhone 13 मंगलवार 14 सितम्बर को लॉन्च होगा। इस इवेंट में iPhone 13 के 4 मॉडल्स लॉन्च किए जा सकते हैं। यह इवेंट भारत की ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर भी लाइव टेलीकास्ट होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
apple

Apple iPhone 13 Launch Event To Take Place On !4th September

नई दिल्ली। ऐप्पल (Apple) दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नॉलजी कंपनियों में से एक है। यह अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की वजह से दुनियाभर में लोकप्रिय है। ऐप्पल समय-समय पर नए आईफोन (iPhone), आईपैड (iPad), आईमैक (iMac) और अन्य गैजेट्स लॉन्च करता रहता है। ऐप्पल द्वारा लॉन्च होने वाले गैजेट्स की लिस्ट में अगला नंबर है iPhone 13 का। ऐप्पल 14 सितम्बर 2021 को iPhone 13 को दुनियाभर में लॉन्च करेगा। इसके लिए अमरिका के कैलिफोर्निया में एक लॉन्चिंग इवेंट भी रखा गया है, जिसमें iPhone 13 के 4 मॉडल्स लॉन्च किए जा सकते हैं। यह लॉन्चिंग इवेंट ऐप्पल की वेबसाइट, ऐप्पल टीवी ऐप और यूट्यूब पर लाइव टेलीकास्ट होगा। पर हाल ही में फ्लिपकार्ट के पेज पर यह जानकारी दी गई कि यह इवेंट फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म पर भी लाइव देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े - iPhone 13 में मिल सकते हैं ऐसे शानदार कैमरा फीचर्स, यहां जानिए डिटेल्स

फ्लिपकार्ट पर लाइव इवेंट

फ्लिपकार्ट (Flipkart) के पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक ऐप्पल (Apple) का यह इवेंट 14 सितम्बर 2021 को भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे से लाइव देखा जा सकता है। इसके लिए फ्लिपकार्ट ने अपने पेज पर यूट्यूब स्ट्रीमिंग लिंक को कनेक्ट कर दिया है। इससे भारत में लोग इस इवेंट को फ्लिपकार्ट की वेबसाइट के ज़रिए भी देख पाएंगे।

यह भी पढ़े - कैसे अपने खोए iPhone को ढूंढे और उसका डाटा डिलीट करें