25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘खीर सेरेमनी’ के साथ दिल्ली के बजट सत्र का आगाज, CM रेखा गुप्ता ने खुद बनाई खीर, AAP ने किया बहिष्कार का एलान

Delhi Budget Session 2026: दिल्ली विधानसभा बजट सत्र 2026 की शुरुआत। CM रेखा गुप्ता ने खीर खिलाकर किया सत्र का आगाज। AAP का बहिष्कार का एलान और भाजपा का निंदा प्रस्ताव।
2 min read
Google source verification
Delhi budget session 2026 begins with Kheer Ceremony

दिल्ली विधानसभा बजट सत्र में खीर समारोह

Delhi Budget Session 2026: दिल्ली विधानसभा का बहुप्रतीक्षित बजट सत्र आज एक अनूठी और मिठास भरी परंपरा 'खीर सेरेमनी' के साथ शुरू हो गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद अपने हाथों से खीर तैयार की और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को खिलाकर इस सत्र की औपचारिक शुरुआत की। भाजपा सरकार का यह दूसरा बजट है, जिसे लेकर राजधानी के गलियारों में काफी उत्साह और राजनीतिक हलचल देखी जा रही है।

बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समावेशी विकास का संदेश देते हुए स्कूली छात्राओं, किसानों, किन्नर समुदाय, डॉक्टरों और गिग वर्कर्स को अपने हाथों से बनी खीर खिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 'दिल्ली को हर दिन बेहतर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वित्त विभाग के अधिकारियों ने इस बजट को तैयार करने में जो कड़ी मेहनत की है, मैं उनका धन्यवाद करती हूँ। यह बजट दिल्ली की स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण, छात्रों और महिलाओं के सशक्तिकरण की नई रूपरेखा पेश करेगा।'

भाजपा सरकार का दूसरा बजट | Delhi Budget Session 2026

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह दिल्ली की भाजपा सरकार का दूसरा बजट है, जो विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी सरकार ने दिल्ली को एक सही 'दिशा' दी है और अब इस बजट के माध्यम से दिल्ली की 'दशा' बदली जाएगी। सत्र के दौरान आज सदन में दिल्ली की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट (Economic Survey Report) पेश किए जाने की प्रबल संभावना है।

AAP ने दी सत्र के बहिष्कार की धमकी

जहा सत्ता पक्ष विकास के दावों के साथ सदन में है, वहीं मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) ने सत्र का बहिष्कार करने की धमकी दी है। विपक्षी दलों के इस कड़े रुख के कारण बजट सत्र के काफी हंगामेदार होने के आसार नजर आ रहे हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है।

सदन में आएगा निंदा प्रस्ताव

बजट सत्र के दौरान केवल आर्थिक चर्चा ही नहीं, बल्कि सियासी संग्राम भी देखने को मिलेगा। भाजपा विधायक शिखा राय सदन में विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश करेंगी। यह प्रस्ताव उन दलों (कांग्रेस, आप और अन्य) के खिलाफ है जो हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाए थे, जिसे लोकसभा में खारिज कर दिया गया था।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग