
Flipkart दिवाली सेल: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart पर चल रहे दिवाली सेल के दौरान ग्राहक Asus के स्मार्टफोन्स पर मिल रहे भारी डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इनमें Asus ZenFone Max Pro M1 , Zenfone Max M1, Zenfone Lite L1 और Zenfone 5Z शामिल हैं। छूट के अलावा भी इन स्मार्टफोन्स पर कई ऑफर्स भी पेश किए जा रहे हैं।
ASUS Zenfone Max M1 , Zenfone Max Pro M1 और Zenfone Lite L1
Asus Zenfone Max M1 को छूट के तहत 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, Zenfone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके 4 जीबी रैम वेरिएंट को डिस्काउंट के साथ 10,999 रुपये में और 6 जीबी रैम वेरिएंट को डिस्काउंट के साथ 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही ZenFone Lite L1 को डिस्काउंट के साथ 5,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Zenfone 5Z
हाल में ही लॉन्च हुए कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 27,999 रुपये में और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा भी इन फोन्स पर कई ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। ग्राहक स्मार्टफोन खरीदने के लिए ईएमआई ऑप्शन और 99 रुपये में फ्लिपकार्ट कम्प्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान का भी चुनाव कर सकते हैं। साथ ही एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10% डिस्काउंट का लाभ भी मिलेगा।
Published on:
03 Nov 2018 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
