रिपोर्ट के मुताबिक, जियो सब्सक्राइबर्स को जियो नंबर से Saavn n ऐप में पहली बार रजिस्ट्रेशन करने पर 90 दिनों का Saavn Pro सब्सक्रिप्शन मिलेगा। माना जा रहा है कि Saavn के पूरे म्यूजिक कलेक्शन को जियो म्यूजिक एेप में माइग्रेट करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि जियो म्यूजिक के नाम बदलने को लेकर कुछ जियो की तरफ से कुछ कहा नहीं गया है। लेकिन माना जा रहा है कि अगर जियो नाम बदलता है तो JioSaavn रखा जा सकता है या फिर Saavn को बंद कर दिया जाएगा। फिलहाल इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है।