27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गेमिंग स्मार्टफोन Nubia Red Magic 3 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nubia Red Magic 3 को 8GB और 12GB रैम वेरिएंट में पेश किया गया है Nubia Red Magic 3 को पहली बार सेल के लिए 27 जून को उपलब्ध कराया जाएगा इस स्मार्टफोन को ग्राहक Flipkart से खरीद सकेंगे  
2 min read
Google source verification

नई दिल्ली: गेमिंग स्मार्टफोन Nubia Red Magic 3 को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन पहले से ही चीनी मार्केट में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन के ख़ासियत की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यह एक्टिव कूलिंग फैन के साथ आता है जिसकी वजह से गेम खेलने के दौरान फोन कम गर्म होगा। साथ यूजर्स इसमें 8K रिकॉर्डिंग भी कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं इसके अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में।

यह भी पढ़ें: महज 3 मिनट के इस वीडियो के जरिए जानें क्या Jio GigaFiber लेना होगा फायदे का सौदा

Nubia Red Magic 3 कीमत और उपलब्धता

Nubia Red Magic 3 को भारत में दो वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। वहीं, 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है। स्मार्टफोन को सेल के लिए 27 जून को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसका 8 जीबी रैम वेरिएंट रेड-ब्लैक कलर में आता है और 12 जीबी रैम वेरिएंट कैमो फिनिश कलर वाला है।

यह भी पढ़ें:अब WhatsApp पर एक साथ कई मैसेज भेजने पर होगी कानूनी कारवाई

Nubia Red Magic 3 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

Nubia Red Magic 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.65 इंच फुल एचडी प्लस HDR AMOLED डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें क्वालकोम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है, जो Nubia’s software additions है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में के रियर में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गयी है, जो 30W क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन को 10 मिनट चार्ज करके एक घंटे तक गेम खेल सकते हैं।