
आज Jio Phone 2 खरीदने का खास मौका, 49 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग
नई दिल्ली:रिलायंसJio Phone 2 अगर अभी तक खरीद नहीं पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं कंपनी ने एक बार फिर फ्लैश सेल का आयोजन किया है। इस फोन को ग्राहक जियो के ऑनलाइन साइट jio.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। ये जियो फीचर फोन का अपग्रेड वर्जन हैं और इसकी कीमत 2,999 रुपये रखी गयी है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार इस फोन के फ्लैश सेल का आयोजित किया गया है, जहां चंद मिनटों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया।
जियो फोन का शुरुआती प्लान 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये का है। इस प्लान का लाभ दोनों जियो फोन के यूजर्स उठा सकते हैं। इन सभी प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। अगर बात करें 49 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की तो इसमें हर दिन यूजर्स को 50 मैसेज के साथ 1GB डेटा मिलेगा। वहीं, 99 रुपये वाले प्लान में 300 मैसेज के साथ 14GB डेटा का लाभ मिलेगा। जियो के 153 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर को अनलिमिटेड मैसेज और 42GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलेगा। इस प्लान का लाभ दोनों जियो फोन के यूजर्स उठा सकते हैं।
JioPhone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।
Published on:
20 Mar 2019 10:43 am
