नई दिल्ली:Xiaomi कम कीमत में बेहतरीन स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी है। 13,999 रुपये की कीमत में 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद अब कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसकी कीमत Samsung और Huawei के फोल्डेबल फोन से काफी कम है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस फोन को जून में लॉन्च कर सकती है। हालांकि शाओमी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग और स्पेसिफिकशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है। लीक हो रही खबरों के मुताबिक, Xiaomi के फोल्डेबल स्मार्टफोन को Mi Fold या Mi Flex के नाम से उतारा जाएगा।