16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Motorola One Vision Bronze Gradient कलर वेरिएंट बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, जानें फीचर्स

Flipkart पर हो रही है Motorola One Vision के इस कलर वेरिएंट की बिक्री Motorola One Vision Bronze Gradient कलर वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है Motorola One Vision में 48MP का कैमरा और 3500mAh की बैटरी दी गई है
2 min read
Google source verification
motorola

Motorola One Vision Bronze Gradient कलर वेरिएंट बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, जानें फीचर्स

नई दिल्ली:motorola One Vision के नए कलर वेरिएंट ब्रॉन्ज ग्रेडिएंट ( Bronze Gradient ) को अब सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ग्राहक इस कलर वेरिएंट को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) से खरीद सकते हैं। हालांकि इस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं है। इसके अलावा फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस भी सेफायर ग्रेडिएंट कलर वेरिएंट की तरह ही हैं।

Motorola One Vision Bronze Gradient कीमत और ऑफर्स

Motorola One Vision Bronze Gradient कलर वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इस वेरिएंट के साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस ( Axis ) बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 17,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही फोन को 665 रुपये शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:EESL कंपनी सस्ते में बेच रही 5 स्टार AC, बिजली की भी खपत होगी कम

Motorola One Vision स्पेसिफिकेशंस

Motorola One Vision में 6.3 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलेशन (1080 x 2340) पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। इसमें कंपनी ने Samsung ( सैमसंग ) का 2.2GHz वाला एक्सिनोस 9609 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जो ऑक्टाकोर है। ये फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एंड्रॉयड वन पर रन करता है। One Vision में पावर के लिए 3,500mAh की बैटरी दी गयी है जो टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Motorola One Vision कैमरा

यह भी पढ़ें: Redmi Note 7S को शानदार ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका, Flipkart से करें खरीदारी

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8x डिजिटल जूम व डुअल एलईडी फ्लैश लाइट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें पहला अपर्चर f/1.7 के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में ब्लूटूथ v5, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, एनएफसी और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन का वजन 181 ग्राम है।