
नई दिल्ली: OnePlus 7T की लॉन्चिंग के बाद अब कंपनी 7T Pro को लॉन्च करने के लिए पुरी तरह से तैयार है। OnePlus 7T Pro को 10 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन किया है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन ( Amazon ) पर एक टीजर पेज भी बनाया गया है। साथ ही कंपनी ने OnePlus 7T सीरीज को लेकर ट्वीट भी किया है। हालांकि OnePlus 7T सीरीज की लॉन्चिंग के अलावा और किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
OnePlus 7T Pro ऑफर
इससे पहले OnePlus 7T Pro को एचडीएफसी बैंक ऑफर पेज की लिस्टिंग में भी देखा गया था। इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए 15 अक्टूबर से अमेजन पर उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्चिंग ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के यूजर्स को 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि इसकी कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही सामने आ सकेगी।
OnePlus 7T Pro स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
रिपोर्ट की माने तो OnePlus 7T Pro के स्पेसिफिकेशंस काफी हद तक OnePlus 7T जैसे ही होंगे। इसमें 6.65 इंच का QHD Plus डिस्प्ले होगा। यह एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 48, 16 8 मेगापिक्सल के कैमरे शामिल हैं। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। पावर के लिए फोन में 4085 एमएएच की बैटरी होगी। हालांकि इसकी लॉन्चिंग के बाद ही पूरे स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स से पर्दा उठेगा।
Published on:
06 Oct 2019 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
