30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Realme 3i की सेल आज, 5,300 रुपये का Jio यूजर्स को मिलेगा बेनिफिट

Realme 3i स्मार्टफोन की आज सेल हैंडसेट की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है Jio की ओर से मिलेगा 5,300 रुपये का बेनिफिट

2 min read
Google source verification
realme 3i

नई दिल्ली: Realme 3i स्मार्टफोन को आज सेल में लगाया जा रहा है। ग्राहक फोन को Flipkart और Realme.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गयी है। ऑफर की बात करें तो MobiKwik की तरफ से 10 फीसदी का कैशबैक औक Jio की ओर से 5,300 रुपये का बेनिफिट मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Realme 3i स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (720x1520 पिक्सल) है और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें- फोटोग्राफी का शौक है तो खरीदें ये स्मार्टफोन, बेहद कम कीमत में मिलेगा DSLR वाला एक्सपीरिएंस

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला अपर्चर एफ/ 1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। पावर के लिए 4,230 एमएएच की दमदार बैटरी दी गयी है।

यह भी पढ़ें- डुअल कैमरे के साथ Redmi 8 लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन्स

ओपन सेल में बेचा जा रहा Realme X

बता दें कि Realme X स्मार्टफोन और इसके अनियन वेरिएंट को ओपन सेल में बेचा जा रहा है। ग्राहक स्मार्टफोन को रियलमी के ऑनलाइन साइट से खरीद सकते हैं। Realme X के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं Realme X के अनियन वेरिएंट के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है।