7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉन्चिंग से पहले Realme X50 Pro 5G की कीमत आयी सामने

Realme X50 Pro 5G की लॉन्चिंग से पहले कीमत आयी सामने Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल 24 फरवरी को भारत में फोन किया जाएगा लॉन्च

2 min read
Google source verification
Realme X50 Pro 5G Price in India Said to Be Around Rs. 50,000

Realme X50 Pro 5G

नई दिल्ली: Realme भारत में अपने पहले 5G स्मार्टफोन Realme X50 Pro को 24 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है। इसके लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है और फोन को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं लॉन्चिंग से पहले फोन की कीमत को लेकर जानकारी सामने आयी है, जिसमें कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को करीब 50 हजार रुपये के आस-पास पेश कर सकती है। कंपनी Realme X50 Pro 5G को 'भारत का पहला 5G स्मार्टफोन' के तौर पर टीज़ कर रही है।

Realme X50 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल होगा और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में NFC और डुअल-सिम का सपोर्ट मिलेगा और फोन एंड्रॉयड 10 बेस् Realme alme UI पर काम करेगा। स्मार्टफोन को कंपनी 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है। इसके अलावा रियलमी के CMO Xu Qi Chase ने ऑफिशियल वीबो अकाउंट के जरिए ये कंफर्म किया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में Wi-Fi 6 का सपोर्ट मिलेगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 (Qualcomm Snapdragon 865) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वॉड रियर कैमरा दिया जा सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि पहला कैमरा सैमसंग GW1 सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस कैमरा हो सकता है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के डुअल कैमरा मौजूद होगा, जिसमें से प्राइमरी 32 मेगापिक्सल व दूसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। पावर के लिए 4500 mAh की बैटरी दी जाएगी है फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट में 70 प्रतिशत बैटरी चार्ज होती है।