
Redmi 6 pro के दाम में हुई बड़ी कटौती, जानिए नई कीमत
नई दिल्ली:Xiaomi इन दिनों अपने ग्राहकों को एक के बाद एक बेहतरीन तोहफा दे रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर कंपनी ने अपने सबसे पॉपुलर फोन Redmi 6 Pro के दाम में भारी कटौती की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनि ने अपने इस हैंडसेट के दाम में 1,500 रुपये की कटौती की है। बता दें कि इस फोन पर पहली बार डिस्काउंट दिया गया है। दरअसल, कंपनी ने अपने 5 साल पूरे कर लिए है, जिसकी वजह से ग्राहकों को 5 गिफ्ट देने का ऐलान किया था। ऐसे में Redmi 6 Pro के दाम को कम करके अपने 5 वादें को भी पूरा कर दिया है।
Redmi 6 Pro के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 11,499 रुपये थी। वहीं, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 11,999 रुपये में खरीद सकते है, जबकि पहले इसकी कीमत 13,499 रुपये थी। नई कीमत के साथ ग्राहक इस फोन को mi.com, Amazon, Mi Home और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
Redmi 6 Pro में 5.84 इंच की फुल एचडी दी गयी है और इसमें (1080x2280 पिक्सल) दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन ने स्नैपड्रागन प्रोसेसर 625 का इस्तेमाल किया गया है। फोन को ग्राहक 3GB व 4GB रैम वेरिएंट में खरीद सकते हैं। 3GB के साथ 32GB स्टोरेज और 4GB के साथ 64GB स्टोरेज दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गयी है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। वहीं, इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Published on:
10 Jan 2019 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
