4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Redmi Go की आज दोपहर 2 बजे फ्लैश सेल, मिलेगा 2,200 का कैशबैक

Redmi Go की आज फ्लैश सेल। ऑनलाइन साइट mi.com और Flipkart से खरीद सकते हैं फोन। 100GB डेटा और 2,200 रुपये का मिलेगा कैशबैक।

2 min read
Google source verification
Redmi Go

Redmi Go की आज दोपहर 2 बजे फ्लैश सेल, मिलेगा 2,200 का कैशबैक

नई दिल्ली:redmi go को आज फिर एक बार खरीदने का खास मौका आपको दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के फ्लैश सेल का आयोजन आज दोपहर 2 बजे किया गया है। ग्राहक Redmi Go को ऑनलाइन साइट mi.com और Flipkart से खरीद सकते हैं। इसकी असल कीमत 5,999 रुपये है, लेकिन भारत में इसे फ्लैश सेल के दौरान मात्र 4,499 रुपये बेचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 3000 रुपये सस्ता हुआ 49 इंच वाला Mi LED Smart TV 4A PRO, जानिए नई कीमत

शाओमी Redmi Go पर लॉन्चिंग ऑफर भी दे रही है। इसके लिए कंपनी ने जियो के साथ साझेदारी की है और इसके तहत जियो यूजर्स को 100GB डेटा और 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। फोन ग्राहकों के लिए ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें- Jio GigaFiber का 'ट्रिपल प्ले प्लान' मचाएगा धमाल, एक-दो नहीं होंगे 3 शानदार फायदे

Redmi Go के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच HD डिस्प्ले है और इसका रेज्यूलेशन (720×1280 पिक्सल) है। फोन Android 8.1 ओरिओ (एंड्रॉएड गो एडिशन) OS पर रन करता है और हैंडसेट में Snapdragon 425 SoC का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन में पावर के लिए 3,000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S10 5G स्मार्टफोन अप्रैल में होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Redmi Go के बैंक में LED Flash के साथ 8 मेगापिक्सल का कमैरा और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में अन्य कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v4.1, FM रेडियो, माइक्रो USB पोर्ट, GPS, WIFI, और 3.5MM ऑडियो जैक फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट और एसडी स्लॉट भी दिया गया है जो 4G VoLTE को स्पोर्ट करता है।