
Jio GigaFiber का 'ट्रिपल प्ले प्लान' मचाएगा धमाल, मिलेगा ट्रिपल बेनिफिट
नई दिल्ली:Jio GigaFiber का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि Reliance Jio ने अपने इस नई सर्विस के लिए ट्रिपल प्ले प्लान की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसके प्लान के तहत यूजर्स को जियो गीगाफाइबर, जियो होम टीवी और जियो ऐप्श का एक्सेस मिलेगा। बता दें कि कंपनी कुछ शहरों में Jio GigaFiber का ट्रायल भी शुरू कर दिया है। हालांकि प्लान को लेकर कंपनी की तरफ से कोई ऐलान नहीं किया गया है। फिलहाल यूजर्स को प्रीव्यू ऑफर के तहत डेटा मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Jio GigaFiber अकाउंट डेशबोर्ड पर इस प्लान को देखा गया है, जिससे पता चलता है कि ट्रिपल प्ले प्लान में से अभी केवल एक ही प्लान को लिस्ट किया गया है जो कि 28 दिनों की वैधता के साथ है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100Mbps की स्पीड से 100GB डेटा मिलेगा। साथ ही जियो होम टीवी का एक्सेस और जियो ऐप्स का कंप्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। हालांकि इसकी कीमत कितनी होगी इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है, क्योंकि ये टेस्टिंग फेस में है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Jio Home TV को Jio IPTV के नाम से लॉन्च कर सकती है। बता दें कि कंपनी Jio GigaFiber के इस ट्रिपल प्ले प्लान को फिलहाल कर्मचारियों के साथ टेस्ट कर रही है। गौरतलब है कि कंपनी जियो गीगाफाइबर सर्विस के लिए कोई इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं ले रही है, लेकिन ग्राहकों को सिक्योरिटी के तौर पर 4,500 रुपये चार्ज करने होंगे, जिसे बाद में लौटा देगी।
Updated on:
27 Mar 2019, 11:23 AM IST
Published on:
27 Mar 2019, 11:23 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.