5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज 465 रुपये में Redmi Note 7 Pro खरीदने का मौका, जानिए पूरा ऑफर्स

Redmi Note 7 Pro की सेल रियर में 48 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद ब्लैक, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं फोन

2 min read
Google source verification
Redmi Note 7 Pro

आज Redmi Note 7 Pro सेल में होगा उपलब्ध, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली:Redmi Note 7 Pro को आज दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल में लगाया जा रहा है। ग्राहक फोन को Flipkart और शाओमी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। इस फोन की खासियत है कि इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन को ग्राहक ब्लैक, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। ऑफर की बात करें तो Axis Bank Buzz Credit Card से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। साथ ही ग्राहक स्मार्टफोन को 465 रुपये से शुरु होने वाली EMI के साथ भी खरीद सकते हैं ।

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 5 गोरिल्ला ग्लास का बैक व फ्रंट में इस्तेमाल किया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर काम करता है। इसमें 4GB व 6GB RAM और 64GB व 128GB स्टोरेज मौजूद है।

यह भी पढ़ें- 6,150mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Tab S5e और Galaxy Tab A 10.1 भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 14,999 रुपये

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरा दिया गया है। पहला Sony MIX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4000Mah की बैटरी दी गयी है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद 2 दिन तक फोन चला सकते हैं।

Redmi Note 7 Pro के 4GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गयी है। Redmi Note 7 Pro में फिंगरप्रिंट सेंसर का बैक में इस्तेमाल किया गया है। फोन में 3.5mm का हैडफोन जैक दिया गया है। इसके अलावा फोन में यूनिवर्सल रिमोट भी दिया गया है, जिसकी मदद से टीवी, लाइट और सैटअप बॉक्स जैसे हजारों डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।