
Removing from Apple India website, how much iPhone 11 became cheaper
नई दिल्ली। एप्पल ने आईफोन 12 सीरीज के स्मार्टफोन लांच करने के साथ ही आईफोन 11, आईफोन एसई 2020, और आईफोन एक्सआर की कीमत में जबरदस्त कटौती कर दी है। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक एप्पल कंपनी ने इन फोन्स की कीमत में 13,400 रुपए तक की कटौती करने का फैसला किया है। सबसे ज्यादा कटौती आईफोन 11 में देखने को मिली है। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा होने के साथ 6.1 इंच का डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। खास बात तो ये है कि आईफोन 11 और इस सीरीज के सभी फोन को एप्पल स्टोर से हटा दिया गया है।
जानिए कितनी हो गई है आईफोन 11 की कीमत
- 13,400 रुपए सस्ता होने के बाद आईफोन 11 के 64 जीबी वैरिएंट की कीमत 54,900 रुपए हो गई है।
आईफोन 11 को 68,300 रुपए में लांच किया गया था।
- आईफोन 11 के 128जीबी वैरिएंट की कीमत 59,900 रुपए हो गई है।
- आईफोन 11 के 256 जीबी वैरिएंट की कीमत 69,900 रुपए हो गई है।
- आईफोन एसई और एक्सआर की कीमत में क्रमश: 2600 और 4600 रुपए गिरावट देखने को मिली है।
- आईफोन एसई के 64जीबी वैरिएंट की कीमत 39,900 रुपए हो गई है।
- आईफोन एसई के 128जीबी वैरिएंट की कीमत 44,900 रुपए हो गई है।
- आईफोन एसई के 256जीबी वैरिएंट की कीमत 54,900 रुपए हो गई है।
- आईफोन एक्सआर के 64 जीबी वैरिएंट की कीमत 47,900 रुपए हो गई है।
- आईफोन एक्सआर 128जीबी वैरिएंट की कीमत 52,900 रुपए हो गई है।
- तीनों ही फोन अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल में और भी सस्ते दाम में मिल सकते हैं।
एप्पल इंडिया वेबसाइट से आईफोन 11 के फोन
आईफोन 12 और सीरीज के बाकी फोन लांच होने के बाद आईफोन 11 सीरीज के आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स को एप्पल इंडिया की वेबसाइट से हटा दिया गया है। वास्तव में इन दोनों फोन को कंपनी की ओर से भारत में डिस्कॉन्टिन्यू कर दिया गया है। वैसे कंपनी की वेबसाइट से इन फोन को हटाने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि इन्हें अब भारत में खारदा नहीं जा सकेगा। आईफोन 11 सीरीज के सभी फोन को थर्ड पार्टी स्टोर्स और ई-कॉमर्स साइट्स पर खरीदा जा सकेगा। वहीं अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इसी हफ्ते शुरू होने जा रहे ग्रैंड सेल में आईफोन 11 प्रो को डिस्काउंट प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।
Updated on:
14 Oct 2020, 3:27 PM IST
Published on:
14 Oct 2020, 3:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.