फोटोग्राफी के लिए रियर में चार कैमरा सेटअप मौजूद है, जो एसईडी फ्लैश लाइट के साथ आता है। इसमें पहला कैमरा f/1.8 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल , तीसरा 8 मेगापिक्सल और चौथा 5 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया जा सकता है। पावर के लिए 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। इसके साथ USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। फोन का पूरा वजन 213 ग्राम है।