scriptलॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy Note 10 की कीमत लीक, जानिए फीचर्स | Samsung Galaxy Note 10 price leaked | Patrika News

लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy Note 10 की कीमत लीक, जानिए फीचर्स

locationनई दिल्लीPublished: Jun 06, 2019 02:19:21 pm

Submitted by:

Pratima Tripathi

Samsung Galaxy Note 10 जल्द होगा लॉन्च
नहीं मिलेगा 3.5mm हैडफोन जैक फीचर
करीब 83,250 रुपये हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy Note 10

लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy Note 10 की कीमत लीक, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली: Samsung Galaxy Note 10 के लॉन्चिंग से पहले इसके फीचर्स लगातार लीक हो रहे हैं। इस बीच सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 स्मार्टफोन की कीमत लीक हुई है। साथ ही इस बात की भी जानकारी सामने आयी है कि फोन 5G नेटवर्क को भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा सैमसंग अपने इस हैंडसेट को चार मॉडल में पेश करेगा। इसमें 5G के साथ LTE वर्जन भी शामिल है। कंपनी Samsung Galaxy Note 10 के साथ Samsung Galaxy Note 10e भी लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें

Toyota Glanza भारत में हुई लॉन्च महज 7.22 लाख में खरीद सकते हैं आप

Samsung Galaxy Note 10
रशियन वेबसाइट Hi Tech Mail के मुताबिक कि Samsung Galaxy Note 10 की कीमत करीब 1,100 से 1,200 डॉलर (76,450 रुपये से लेकर 83,250 रुपये ) तक हो सकती है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि ये कीमत 5G मॉडल या फिर LTE वर्जन का है। इससे पहले लीक हुई खबरों की माने तो इस स्मार्टफोन में कोई फिजिकल बटन नहीं किया जाएगा। साथ ही 3.5mm हैडफोन जैक भी नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें

बेहद कम कीमत में Airtel ने पेश किए 2 नए प्लान, हर दिन 5GB डेटा के साथ मिलेगा हैंडसेट प्रोटेक्शन

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में फोटोग्राफी के लिए Galaxy S10+ में मौजूद कैमरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर लीक हुई खबरों पर ध्यान दें तो माना जा रहा है कि कंपनी नोट 10 को 64MP कैमरे के साथ उतारना चाहती है। वहीं फोन में जान डालने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। यानी ये फोन पूरी तरह से बाजार में ONEPLUS 7 PRO को टक्कर देने वाला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो