
Toyota Glanza भारत में हुई लॉन्च महज 7.22 लाख में खरीद सकते हैं आप
नई दिल्ली: Toyota की मच अवेटेड प्रीमियम हैबचैक कार Toyota Glanzaभारत में लॉन्च कर दी गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.22 लाख रखी गई है। इस कार को maruti baleno प्लैटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है ऐसे में ये काफी हद तक बलेनो जैसी ही लगती है। इस कार को G और V वैरिएंट में भारत में उतारा गया है। ग्लैंजा, टोयोटा और सुजुकी की पार्टनरशिप का पहला प्रॉडक्ट है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस कार को कौन से जबरदस्त फीचर्स से लैस किया गया है।
इंजन
ग्लैंजा अभी सिर्फ पेट्रोल इंजन में लॉन्च की गई है। कार दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। एक 1.2-लीटर K12N माइल्ड-हाइब्रिड इंजन है। यह इंजन 89 bhp का पावर और 113 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन सिर्फ जी वेरियंट के मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। दूसरा बिना माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के 1.2-लीटर का के-सीरीज इंजन है, जो 82 bhp का पावर और 113 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन जी वेरियंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और वी वेरियंट के दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्लैंजा में 5-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड ऑटोमैटिक (सीवीटी) गियरबॉक्स के विकल्प मौजूद हैं।
एक्सटीरियर
टोयोटा ग्लैंजा देखने में बलेनो जैसी ही है। इसके फ्रंट में 2-स्लॉट 3D सराउंड क्रोम ग्रिल दी गई है। इसके बंपर बोल्ड और अग्रेसिव है। कार में डायमंड कट अलॉय वील्ज हैं, जिस पर टोयोटा का बैज है। इसमें डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और टेल लाइट गाइड के साथ एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैम्प्स दिए गए हैं।
सेफ्टी
ग्लैंजा में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स स्टैंडर्ड यानी सभी वेरियंट में दिए गए हैं। वी वेरियंट में आपको रिवर्स पार्किंग कैमरा और ऑटो हेडलैम्प ऑन/ऑफ फीचर्स भी मिलेंगे।
फीचर्स
ग्जैंला शानदार कम्फर्ट फीचर्स से लैस है। कार में ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ टचस्क्रीन इन्फोटनेमेंट सिस्टम, 2 ट्विटर्स के साथ 4 स्पीकर्स, यूएसबी, एयूएक्स, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल और वॉयस कमांड जैसे फीचर्स हैं।
इस कार के दोनों ही वैरिएंट्स में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। यह कार मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर आधारित है। ग्लैंजा के V वेरियंट के मैन्युअल मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 7.58 लाख रुपये है। वहीं, V वेरियंट के ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत 8.90 लाख रुपये है।
Updated on:
6 Jun 2019, 2:12 PM IST
Published on:
6 Jun 2019, 1:07 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.