30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Harrier और XUV500 की छुट्टी करेगी MG Hector, 4 जून से शुरू होगी बुकिंग

MG Motors की शुरू हो रही है बुकिंग इस महीने पेश हुई है कार भारत की पहली इंटरनेट कार है hector
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 30 May 2019, 2:28 PM IST

mg motors

Harrier और XUV500 की छुट्टी करेगी MG Hector , 4 जून से शुरू होगी बुकिंग

नई दिल्ली : MG hector को पिछले महीने कंपनी ने पेश किया है और तभी से ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस कार के फीचर्स और खूबियों के चर्चे हो रहे हैं। आपको बता दें कि मई में पेश हुई ये एसयूवी भारत की पहली इंटरनेट कार होने वाली है। और MG motors इसी कार के माध्यम से भारत में अपनी एंट्री कर रही है।

आपकी इन गलतियों की वजह से रिजेक्ट हो जाता है कार इंश्योरेंस क्लेम

4 जून से शुरू होगी बुकिंग-

जब से इस कार की पहली झलक दिखाई है तभी से लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब इस कार की बिक्री शुरू होगी । अब कंपनी ने अब कंपनी ने 4 जून से इस कार की बुकिंग शुरू करने की बात कही है। इसे दोपहर 12 बजे के बाद कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बुक किया जा सकेगा।

कंपनी ने भारत में अपनी पहली कार में ढेर सारे फीचर्स दिए है जो इस सेगमेंट की टाटा हैरियर, महिंद्रा एक्सयूवी500 जैसी अन्य कारों में नहीं दिये गये हैं। हाल ही में कंपनी ने कहा था कि उन्होंने भारत में प्रतिमाह 3000 हेक्टर बेचने का लक्ष्य रखा है, इस हिसाब से हैरियर भी पीछे रह जायेगी।

अब Venue के इस इंजन से लैस होगी Hyundai I20, जानें और क्या होगा खास

डिलीवरी के बारे में नहीं है कोई खबर-

हालांकि कंपनी ने बुकिंग डेट की घोषणा करने के साथ डिलीवरी के बारे में अभी तक कुछ भी नहीं बताया है। न ही इसके टोकन अमाउंट के बारे में कोई जानकारी है।

फीचर्स की वजह से हो रही है चर्चा-

एमजी हेक्टर में iSMART ( MG Hector ) कनेक्टेड सहित 50 से अधिक फीचर्स दिए है जो इसे देश की सबसे अधिक फीचर्स वाली कारों में से एक बनाते है। इसकी सबसे खासियत है कि इसे कनेक्टेड तकनीक के माध्यम से इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है।इन फीचर्स को इस्तेमाल करने के लिए कार में 10.4 इंच का डिस्प्ले स्क्रीन दिया है। इसके अलावा कार में 360 डिग्री कैमरा, पुश बटन स्टार्ट, की लेस एंट्री, पैनारोमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए है, जो इस वाहन के प्रीमियम होने का अहसास दिलाते है।

Honda Amaze का ये वेरिएंट है बेहद सुरक्षित, क्रैश टेस्ट में मिले इतने स्टार

सेफ्टी के लिए भी हेक्टर में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट जैस सुरक्षा फीचर्स दिए है।

इंजन- इंजन की बात करें तो एमजी मोटर्स ( MG Mmotors ) ने हेक्टर एसयूवी को दो इंजन विकल्प के साथ लाया है। पहला 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 143 बीएचपी का पॉवर व 250 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल व 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगाया गया है।

इलेक्ट्रिक अवतार में होगी bajaj Chetak की वापसी, 100 का माइलेज और कीमत...

दूसरा 2.0 लीटर डीजल इंजन है जो 170 बीएचपी का पॉवर व 350 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स लगाया गया है। कंपनी ने हेक्टर डीजल वैरिएंट में 17.41 किमी/लीटर के माइलेज का दावा किया है।