इंजन ही नहीं hyundai i20 नेक्सट जनरेशन में कई सारे फीचर्स मिलेंगे जो इस कार के लिए बेहद खास होंगे। खबरों की मानें तो कंपनी की लेटेस्ट कास्कैडिंग ग्रिल और कम्पोजिट लाइट मल्टी-टायर लाइटिंग भी इस कार में देखी जा सकती है। साइड प्रोफाइल बोल्ड क्रीज के साथ आएगी और इसमें बढ़ती बेल्टलाइन देखने को मिल सकती हैं। नई हुंडई आई20 का केबिन भी मौजूदा जनरेशन के मुकाबले बड़ा होगा और इसमें वायरलेस चार्जिंग, एक बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट यूनिट और कंपनी का BlueLink कनेक्टेड एप्स दिया जा सकता है।