16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tecno Phantom 9 की आज भारत में पहली सेल, यहां से खरीदने पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

Tecno Phantom 9 की सेल आज Flipkart से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं फोन SBI Credit Cards से भुगतान करने पर मिलेगा 10% का डिस्काउंट  
2 min read
Google source verification
Tecno Phantom 9

Tecno Phantom 9 की आज भारत में पहली सेल, यहां से खरीदने पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

नई दिल्ली: चीन की मोबाइल कंपनी Tecno Mobile ने नए स्मार्टफोनTecno Phantom 9 को आज फ्लैश सेल में लगाया जा रहा है। इस फोन को Flipkart पर दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। बता दें कि इस फोन को 10 जुलाई को भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गयी है। इस फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI Face UnLock फीचर के साथ पेश किया गया है। ऑफर्स की बात करें तो अगर स्मार्टफोन का SBI credit cards से भुगतान करेंगे तो आपको 10% डिस्काउंट मिलेगा। वहीं स्मार्टफोन को 2,500 रुपये की मंथली नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। साथ ही कंपनी इस स्मार्टफोन पर 13 महीने की वारंटी भी दे रही है।

Tecno Phantom 9 स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल HD+ AMOLED Dot Notch डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 X 2340 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। । फोन OS HIOS 5.0 पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। इसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी है, जिसे जरूरत पढ़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं। पावर के लिए स्मार्टफोन में 3500 mAh की बैटरी दी गयी है।

यह भी पढ़ें- 55 इंच वाला TCL P8E 4K AI TV भारत में लॉन्च, अपनी आवाज से कर सकते हैं ऑन और ऑफ

फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 16 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में दो सिम और एक एसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो हैंडसेट में 2G GSM, 3G WCDMA, 4G FDD_LTE और Bluetooth 5.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।