5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samsung Galaxy M30 आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर्स

Samsung Galaxy M30 को आज खरीदने का मौका Amazon से खरीदने पर मिल रहा ये शानदार ऑफर पावर के लिए फोन में है 5000mAh की बड़ी बैटरी

2 min read
Google source verification
samsung

Samsung Galaxy M30 आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली:Samsung ने अपने M सीरीज में तीन बजट स्मार्टफोन Galaxy M10, M20 और M30 को भारत में इसी साल लॉन्च किया है। इनमें Galaxy M10 और M20 को ओपन सेल के लिए उपलब्ध कराया दिया गया है। लेकिन Samsung Galaxy M30 को अभी भी फ्लैश सेल के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर आप इस हैंडसेट को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी इसे आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध करा रही है। स्मार्टफोन को ग्राहक ई-कॉमर्स साइट अमेज़न (Amazon) से कई ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M30 कीमत और ऑफर्स

कंपनी ने Samsung Galaxy M30 के दो वेरिएंट को पेश किया है। इनमें 4 जीबी रैम और64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,900 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत17,990 रुपये है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन को ईएमआई ऑप्शन पर खरीदने पर 5% का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस जियो की तरफ से 3,310 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इस स्मार्टफोन में इनफिनिटी U नॉच वाला 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन कंपनी की v9.5 बैस्ड एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इसमें एक्सिनोस 7904 ऑक्टा-कोर SoC प्रोसेसर दिया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13, 5 और5 मेगापिक्सल का रियर कैैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिहाज से फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:Samsung जल्द लॉन्च करेगा दुनिया का पहला 5G स्मार्टफोन, 10 गुना तेज होगी इंटरनेट स्पीड